बद्रीनाथ धाम में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा एक्शन: 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, मंदिर परिसर में हुड़दंग करने वाले तीन युवक भी नपे

बद्रीनाथ। चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ धाम की पवित्रता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बद्रीनाथ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

इसके अलावा मंदिर परिसर में असभ्य और अनुचित हरकत कर धाम की गरिमा भंग करने वाले तीन युवकों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया गया है कि बद्रीनाथ धाम की पवित्रता, सुरक्षा और कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!