25 मई तक जमा होंगे असाइनमेंट, अब सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा आखिरी मौका

                                                                   

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने असाइनमेंट जमा करने की तिथि बढ़ाकर अब 25 मई कर दी है। हालांकि विद्यार्थियों को इसके लिए 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

विश्वविद्यालय के अधीन संचालित परिसरों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक अपने असाइनमेंट संबंधित विभागों में जमा कराने होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यार्थी तय समय तक असाइनमेंट जमा नहीं करता है तो उसका परीक्षाफल अपूर्ण घोषित किया जाएगा।

गौरतलब है कि पहले असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी समय पर असाइनमेंट जमा नहीं कर सके। ऐसे में विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए अंतिम मौका दिया है।

विशेष बात यह है कि अब तक किसी भी विषय का असाइनमेंट जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों को भी केवल 500 रुपये विलंब शुल्क ही देना होगा। इससे पहले प्रति विषय 500 रुपये शुल्क लिया जाता था।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने कहा कि छात्र-छात्राएं विलंब शुल्क जमा कर 25 मई तक अपने असाइनमेंट अवश्य जमा कर दें, ताकि उनका परीक्षाफल प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!