राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा और रानीखेत में कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

                                               

अल्मोड़ा/रानीखेत। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा और रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद किया।

अल्मोड़ा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश जिस डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी ने ही रखी थी।

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी सदैव युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज बने रहे। पंचायतों को मजबूत करने और लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। कांग्रेस नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, विनोद वैष्णव, आनंद बिष्ट, बीके पांडे, जया जोशी, सलीम अख्तर, महिपाल प्रसाद, मयंक बिष्ट, परितोष जोशी, विकास कुमार, गोविंद लाल, दीक्षा सुयाल और गौरव जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

                                         

वहीं रानीखेत के राजीव गांधी पार्क में भी कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री B. C. Khanduri के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने विज्ञान और तकनीक के माध्यम से भारत को 21वीं सदी के आधुनिक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाया। उनका सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हमेशा नई पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

रानीखेत के कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, अगस्त लाल साह, गोपाल देव, कुलदीप कुमार, प्रमोद पाल, रमेश पंत, सोनू सिद्दीकी, हेमंत बिष्ट, पंकज गुरुरानी, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, रुद्र माहरा, नवीन चंद्र नैनवाल और सुरेन्द्र पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!