आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया शुरू

  • 29 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
  • केवल महिला अभ्यर्थियों से मांगे गए ऑनलाइन आवेदनआंगनबाड़ी कार्यकर्ती को ₹9,300 व सहायिका को ₹5,250 प्रतिमाह मानदेय
  • इंटरमीडिएट उत्तीर्ण एवं स्थानीय महिला अभ्यर्थी ही होंगी पात्र

 

उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित की गई है।

इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के लिए 9,300 रुपये प्रतिमाह तथा सहायिका के लिए 5,250 रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी का न्यूनतम इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित राजस्व ग्राम तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड की स्थायी निवासी महिलाएं ही आवेदन के लिए पात्र होंगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों एवं पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक होगा, क्योंकि गलत या अधूरी जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

भर्ती से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट एवं संशोधन विभागीय पोर्टल पर समय-समय पर जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!