- तीनों छात्राओं को 2000 रूपए प्रति माह खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी
- हेमा परिहार का बॉस्केटबाल, नेहा आर्या व कविता परिहार का कराटे में चयन हुआ है
रानीखेत (अल्मोड़ा) राजकीय इण्टर कॉलेज श्रीखेत की तीन छात्राओं का चयन माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत हुआ है। जिसमें हेमा परिहार का बॉस्केटबाल, नेहा आर्या व कविता परिहार का कराटे में चयन हुआ है। व्यायाम शिक्षक जसदीप सिंह उनियाल ने बताया कि तीनों छात्राओं को 2000 रूपए प्रति माह खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। आगे बताया कि इससे पूर्व इस वर्ष 8-14 आयु वर्ग में मुख्यमंत्री उदीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में भी विद्यालय की छात्रा मानसी परिहार व सोनाक्षी का चयन भी हुआ हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम चन्द्र आर्या, पंचायत सदस्य कन्नू शाह, मंजू देवी, गोकुल सिंह परिहार, लक्ष्मण सिंह बोरा, महेन्द्र पाल सिंह चिलवाल, सुनील कान्त बल्लभ, मोहन चन्द्र, कन्हैया लाल, सुनीता दानूआदि ने ख़ुशी जताई है।