भूमिका आर्या और मो. शरीफ को मिली गौरव पंत मेमोरियल छात्रवृत्ति

रानीखेत (अल्मोड़ा) छावनी इंटर कॉलेज में गौरव पंत मेमोरियल छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। इस बार छात्रवृत्ति नवीं कक्षा में पहले स्थान पर रही भूमिका आर्या और मो. शरीफ को प्रदान की गई। बच्चो को छात्रवृति छावनी एकल सभासद मोहन नेगी व कर्नल पंत की बहन पुष्पा पंत ने दी।

प्रधानाचार्य ललित मोहन आर्य ने बताया कि कैंट इंटर कॉलेज में हर साल गौरव पंत मेमोरियल छात्रवृत्ति का वितरण किया जाता है। यह छात्रवृति पंतकोटली निवासी कर्नल जगदीश चंद्र पंत द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव के नाम से यह छात्रवृत्ति मेधावी बच्चों को प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भूमिका और शरीफ को 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी । छावनी एकल सभासद मोहन नेगी ने कहा कि छात्रवृत्ति से बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ता है। भविष्य में बच्चों को अव्वल रहने की सीख भी मिलती है। वहां शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!