रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के स्पोर्ट्स कैडेट्स आर्यवीर, पुनीत एवं रघुराज सिंह ने 10-14 मई तक संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में आयोजित फुजैराह अंतर्राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में बीकानेर (राजस्थान) निवासी स्पोर्ट्स कैडेट रघुराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इस सफलता के साथ उन्होंने बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत का नाम गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि पर केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने कहा कि रघुराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि भारत की युवा प्रतिभा में अपार क्षमता है। हम सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने कैडेट रघुराज सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए, उनके प्रशिक्षकों सूबेदार भरत सिंह (आर्मी कोच) और वीरा बस्वैया (साई कोच) को भी उत्कृष्ट प्रशिक्षण हेतु बधाई दी। साथ ही उन्होंने आगामी अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक की आशा जताई और सभी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।
कुमाऊं रेजिमेंट की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के कैडेट्स ने अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रघुराज सिंह ने दिखाया दम
