
रानीखेत में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (CWC) सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में गांधी चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान बाजार क्षेत्र सरकार विरोधी नारों से गूंज उठा।
जनसभा को संबोधित करते हुए करन माहरा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से छोटे व्यापारियों, टैक्सी चालकों और दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
NEET पेपर लीक मामले पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य और सपनों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने इसे युवाओं के भरोसे की हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम तत्काल कम करने, छोटे व्यापारियों के लिए राहत पैकेज देने और NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कराने की मांग की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह अधिकारी, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, अगस्त लाल साह, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत शामिल हुए।
इसके साथ ही पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, पूर्व व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, महिला नगर महासचिव कुसुम जोशी, यूथ ज़िला उपाध्यक्ष अंकित रावत, यूथ ज़िला महासचिव अरसलान शेख़, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रावत, संदीप बंसल, अजय कुमार बबली, हबीब अहमद, पंकज गुरुरानी, त्रिलोक आर्या, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, हेमंत बिष्ट, मुन्नी देवी, ममता देवी, कमला देवी, राजू, चन्दू, राजेन्द्र वाल्मिकी, मीनू डाबर, अंजू बोरा, स्वाति बंसल, प्रेमा रावत, कृपाल सिंह, राजेन्द्र कुमार, दीपक सोंटियाल, पारस खत्री, मोहित बिष्ट, आदित्य कुमार, आशीष सोंटियाल, अभिनव माहरा, पंकज, दीक्षांत और मो० सिराज सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।