बागेश्वर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: दो पैथोलॉजी लैबों पर औचक छापा, जांच में खंगाली गई हर व्यवस्था

बागेश्वर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने निजी पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान मूल नारायण पैथोलॉजी और नीलकंठ पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली की गहन जांच की गई।

निरीक्षण का नेतृत्व एसीएमओ डॉ. अमित मिश्रा ने किया। उन्होंने लैबों के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज, साफ-सफाई व्यवस्था, बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण, जांच उपकरणों की गुणवत्ता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया।

डॉ. मिश्रा ने लैब संचालकों को शासन द्वारा तय सभी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को सुरक्षित और बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर ऐसे निरीक्षण अभियान चलाता रहेगा।

उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी भी पैथोलॉजी लैब में अनियमितता पाई गई तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद निजी लैब संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!