
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में सोमेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार का बड़ा कदम उठाया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में रंजीत नयाल को ब्लॉक महामंत्री नियुक्त किया गया, जबकि भुवन तिवारी, नरेंद्र सिंह नेगी, गणेश बजेठा, शंकर बोरा, भीम सिंह अल्मियां एवं प्रताप जलाल को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया।
संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पूरन बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद, गोविंद रावत, भगवंत गिरी एवं प्रताप राम को उपसचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। प्रकाश खाती को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं लक्षमण मेहरा और केशर सिंह बिष्ट को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
इसके अलावा डुंगर सिंह, कुशाल राम एवं किशन सिंह भोज को ब्लॉक संरक्षक बनाया गया। एडवोकेट नवल जोशी को लीगल एडवाइजर, जगत राम को कार्यालय प्रबंधन तथा सुरेश राम को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, जिला पंचायत सदस्य कुन्दन भण्डारी (डीगरा), संतोष कुमार (पल्युड़ा), युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, राहुल आर्या, हीरा मेहरा, ग्राम प्रधान कैलाश कुमार (माला), विजय सैजारी (पाया), मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।