गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों पर अल्मोड़ा में बवाल, कांग्रेस का फूटा गुस्सा

अल्मोड़ा में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। कीमतों में अचानक उछाल के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा विरोध जतायाशहर के चौघानपाटा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, जिससे माहौल पूरी तरह उग्र हो गया। “महंगाई की मार, नहीं सहेगा उत्तराखंड” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलिंडर की कीमतों में यह भारी बढ़ोतरी सीधे तौर पर

  • होटल कारोबारियों
  • ढाबा संचालकों
  • छोटे व्यापारियों को बर्बादी की कगार पर ला रही है।
  • जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि यह फैसला “जनविरोधी नीतियों” का परिणाम है और आम आदमी पर आर्थिक बोझ डालने की साजिश है।विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब महिला कांग्रेस नेत्री सिर पर गैस सिलिंडर रखकर सड़कों पर उतरीं। यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और सरकार के खिलाफ गुस्से का प्रतीक
  • कांग्रेस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गैस सिलिंडर के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में कांग्रेस जन और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद रौतेला, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, यूथ जिलाध्यक्ष विक्रम फर्तयाल, दीप डांगी, गोविंद बाल्टयाल, नारायण दत्त पांडे, वी के पांडे, शरद शाह, दीपा शाह, जिला महामंत्री निर्मल रावत, दिनेश पिलखवाल, पार्षद मुकेश कुमार, विकास कुमार, वैभव पांडे, देवेन्द्र धोनी, किरण आर्य, प्रवीण भोज, जगदीश पांडे, गोपाल भट्ट, इसरार अहमद, रवींद्र कुमार टम्टा, व्यापार मंडल से भैरव गोस्वामी, अल्मोड़ा व्यापार मंडल महासचिव वकुल साह, अजय नेगी, पंकज भैसोड़ा, कार्तिक साह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, पारस डसीला, एडवोकेट महेश चंद्र आर्य, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह भाकुनी, अनूप सिंह, राज चौहान और दीपेश कांडपाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!