डेढ़ लाख की स्मैक संग तीसरी बार दबोचा गया ‘मरिया’, फिर पहुंचा जेल

बागेश्वर। जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 24 वर्षीय युवक को 4.99 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार उर्फ मरिया, पुत्र स्वर्गीय गोपाल राम, निवासी घटवगड़ वार्ड, थाना एवं जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस टीम नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी आरोपी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई।

मौके पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाकर उसके खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी दो बार एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। लगातार तीसरी बार गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके नेटवर्क और नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!