सांसद अजय टम्टा का जन्मदिन बना ‘सेवा दिवस’, मंदिर में हवन से अस्पताल में फल वितरण और पौधरोपण तक चले सेवा कार्य

रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद अजय टम्टा का जन्मदिन रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में पूजा-अर्चना, मरीजों को फल वितरण और पौधरोपण जैसे सेवा कार्य किए गए।

कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले पंचेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन कर सांसद अजय टम्टा के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद सभी उपजिला चिकित्सालय रानीखेत पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।

इस अवसर पर अस्पताल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि सांसद अजय टम्टा का जन्मदिन जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम में गिरीश भगत, मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, मंडल महामंत्री उमेश पंत, दर्शन मेहरा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा मनीष भैसोड़ा, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक संदीप गोयल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!